उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून (बड़ी खबर) – अफसरों की ‘रीलबाजी’ पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया आचरण नियमावली होगी लागू

देहरादून न्यूज़– सरकारी कार्यों और निरीक्षणों के दौरान अधिकारियों की बढ़ती ‘रीलबाजी’ पर अब सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद शासन ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया आचरण नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नियमावली के दायरे में जिलाधिकारी से लेकर अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल होंगे।

 

प्रदेश में पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि अधिकारी निरीक्षण, फील्ड विजिट, जनसमस्याओं की सुनवाई और सरकारी कार्यक्रमों के दौरान रील और वीडियो बनाकर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। कई मामलों में ये रील विवादों का कारण भी बनीं, जबकि कई बार इन्हें व्यक्तिगत छवि चमकाने के प्रयास के रूप में देखा गया। शासन का मानना है कि इससे सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के स्वागत में 26 स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभी व्यवस्थाओं हुई पूर्ण : कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि प्रशासनिक कार्यों में गरिमा, अनुशासन और गंभीरता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि सरकारी जिम्मेदारियों को प्रचार का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री की इसी टिप्पणी के बाद अब शासन स्तर पर सोशल मीडिया गतिविधियों को नियंत्रित और व्यवस्थित करने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अलग-अलग छापेमारी में काठगोदाम व लालकुआं पुलिस ने 2 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

 

 

कार्मिक विभाग द्वारा तैयार की जा रही प्रस्तावित नियमावली में यह तय किया जाएगा कि अधिकारी किन परिस्थितियों में सोशल मीडिया पर सामग्री साझा कर सकेंगे और किन गतिविधियों से उन्हें दूर रहना होगा। सरकारी कार्यक्रमों, निरीक्षणों और फील्ड विजिट के दौरान वीडियो और रील बनाने को लेकर भी स्पष्ट मानक निर्धारित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- साइबर हमले रोकने के लिए प्रदेश में कई अहम बदलाव, रिमोट डेस्क पर लगाई गई रोक

 

 

शासन का मानना है कि नई नियमावली लागू होने से प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में अनुशासन, जवाबदेही और गंभीरता को मजबूती मिलेगी। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए इंटरनेट मीडिया आचरण नियमावली तैयार की जा रही है, ताकि सोशल मीडिया के उपयोग को व्यवस्थित और मर्यादित बनाया जा सके।