उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- (बड़ी खबर) गौला और शारदा नदी में बढ़ा खनन लक्ष्य, शासन ने दी अतिरिक्त उपखनिज निकासी की अनुमति

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड शासन ने नैनीताल जनपद की गौला नदी और चम्पावत जनपद की शारदा नदी में संचालित स्वीकृत खनन लॉटों में उपलब्ध उपखनिज की वास्तविक मात्रा का आकलन करने के बाद शेष खनन सत्र 2025-26 के लिए अतिरिक्त निकासी की अनुमति प्रदान कर दी है। शासन के इस फैसले से खनन कार्य में तेजी आने की संभावना है।

 

अपर सचिव लक्ष्मण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सर्वे रिपोर्ट और संयुक्त निरीक्षण के आधार पर दोनों नदियों में उपलब्ध उपखनिज की मात्रा का पुनर्मूल्यांकन किया गया। इसके बाद गौला नदी में पूर्व स्वीकृत 43.65 लाख घनमीटर उपखनिज के सापेक्ष 8.65 लाख घनमीटर अवशेष मात्रा तथा मौके पर उपलब्ध 7.50 लाख घनमीटर सामग्री को मिलाकर कुल 16.15 लाख घनमीटर उपखनिज निकासी की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ शावक के साथ चहल कदमी करता दिखा गुलदार, खेतों में काम कर रहीं महिलाओं में मचा हड़कंप, क्षेत्र में डर का माहौल।

 

 

वहीं चम्पावत जनपद की शारदा नदी में स्वीकृत 3.35 लाख घनमीटर मात्रा के मुकाबले 51,326 घनमीटर अवशेष और मौके पर उपलब्ध 1.12 लाख घनमीटर उपखनिज को जोड़ते हुए कुल 1.63 लाख घनमीटर निकासी को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रॉन्ग साइड से आए ट्रक की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत, बहन गंभीर

 

 

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शेष अवधि में खनन कार्य पूरी तरह नियमानुसार और निर्धारित शर्तों के तहत ही किया जाए। इस संबंध में निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तराखंड वन विकास निगम तथा संबंधित जिला खान अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भेज दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण हुआ तय, शासनादेश हुआ जारी, 2011 की जनगणना के आधार पर किया निर्धारण

 

 

खनन लक्ष्य बढ़ने के बाद अब गौला नदी में खनन कार्य की रफ्तार और तेज होने की संभावना है। माना जा रहा है कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले, जून के दूसरे पखवाड़े तक गौला नदी में खनन कार्य समाप्त किया जा सकता है।