उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में जल्द होगी 600 पदों पर भर्ती

  • प्रदेश में छह सौ से ज्यादा प्रवक्ताओं की भर्ती जल्द

देहरादून न्यूज़– सरकारी स्कूलों को जल्दी ही 613 प्रवक्ता मिल जाएंगे। सरकार ने लोक ने सेवा आयोग को प्रवक्ता भर्ती का संशोधित प्रस्ताव भेज दिया। उम्मीद हैं है कि प्रधानाचार्य भर्ती के साथ ही प्रवक्ताओं की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू के हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक मामला: शिवालिक कॉलेज का सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर भेजे थे परीक्षा से मिलते-जुलते सवाल

आयोग ने सरकार को प्रवक्ता भर्ती के प्रस्ताव में पदों को आरक्षण के नए मानकों के अनुसार संशोधित करने को कहा था। दरअसल, पूर्व में भेजे भर्ती प्रस्ताव में पदों को राज्य की महिलाओं, अनाथ बच्चों के लिए तय आरक्षण के अनुसार विभाजित नहीं किया गया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से संशोधित प्रस्ताव मिलने बाद शिक्षा सचिव रविनाथ रमन उसे आयोग को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- वोटिंग करते हुए 04 स्टंटबाजों को भीमताल पुलिस ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, उतारा स्टंटबाजी का भूत

वही 613 पदों में 550 पद सामान्य शाखा के जबकि 63 पद महिला शाखा के लिए हैं। उधर, बेसिक शिक्षक भर्ती लिए सरकार को एनआईओएस डीएलएड केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। इस केस की वजह से वर्तमान शिक्षक भर्ती के 800 पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं और साथ ही 2300 से ज्यादा पदों का नया प्रस्ताव भी लटका हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वन विकास निगम द्वारा कटान व ढुलान का बकाया नहीं दिए जाने पर ठेकेदारों ने वन विकास निगम के कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन, ज्ञापन देकर करी ये मांग