उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

पहाड़ों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई पहाड़ी इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 4500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ मिला स्वाइन फ्लू का मरीज, पढ़े खबर

 

दूसरी ओर राज्य के मैदानी जनपदों में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम बताई गई है।
बता दें कि बुधवार को रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई थी। वहीं बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से मौसम अचानक ठंडा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) उत्तराखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए धामी सरकार उठाएगी अब बड़ा कदम, पढ़े पूरी खबर

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान
15 मई
प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है। अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने और लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।

 

16 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मौसम विभाग ने दो जून तक के लिए किया ओरेंज अलर्ट जारी।

 

17 मई
प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में फिर से हल्की बारिश और गर्जना के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।