उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

देहरादून -(बड़ी खबर) UKPSC में आई 1097 पदों पर इस भर्ती को लेकर जारी की अपडेट

  • राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा -2023

एतदद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत कुल 1097 रिक्त पदों हेतु विज्ञापन संख्या A-1 / JE(DR) / E-4/2023-24 दिनांक 14.10.2023 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 03.11.2023 तक आमंत्रित किये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) हिट एंड रन कानून में हुए बदलाव के चलते चालकों की हड़ताल का असर अब पेट्रोल पंपो में लगी भीड़, प्रशासन बोला आपूर्ति सामान्य

उक्त विज्ञापन के अति महत्वपूर्ण निर्देश के बिन्दु संख्या-6 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 03.11.2023 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुये अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गयी प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन (Edit/Correction) किये जाने हेतु केवल एक बार के लिए आयोग की बेवसाइट psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक दिनांक 10.11.2023 से दिनांक 19.11.2023 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) तक खोला जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां हिमाचल रोडवेज की बस उफनाये रपटे में फंसी, कुछ छत पर चढ़े, तो किसी ने कूदकर बचाई जान, देखे वीडियो।

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु आयोग की अधिकारी वेबसाइट psc.uk.gov.in का अवलोकन अवश्य करें।