उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में बेकाबू बस पलटी, 10 यात्री घायल; ज्योलीकोट रोड पर मचा हड़कंप

नैनीताल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना भवाली से लगभग 5 किलोमीटर दूर ज्योलीकोट रोड स्थित भूमिधार मंदिर के पास हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक चालक की मौके पर मौत, डंपर चालक घायल

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: MBPG कॉलेज के पास बोलेरो की चपेट में आए अधेड़ की मौत, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

 

 

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।