उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहां बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, मौके पर हुई मौत

देहरादून न्यूज़- देहरादून के आईटी पार्क क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। जिसमे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वही पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। हाल ही में उन्होंने किसी से कर्ज लिया था। जिसे वह लौटा नहीं पाए थे। कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी की मौत भी हुई थी।

बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि घटना दून डिवाइन आईटी पार्क की है। दून डिवाइन अपार्टमेंट में 71 वर्षीय बुजुर्ग मनोज बंसल अकेले रहते थे। इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर उनकी बेटी अपने परिवार के साथ रहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ वन विभाग की टीम ने किया अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, अतिक्रमणकारियों से हुई टीम की नोकझोंक।

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि मनोज बंसल ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उनकी पत्नी की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। तब से वह परेशान चले रहे थे। इसके साथ ही बताया यह भी जा रहा है कि उन्होंने किसी से कर्ज लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम ने प्रशासन और पुलिस के साथ अतिक्रमण के खिलाफ चलाया संयुक्त अभियान, आठ कब्जेदारों का क्या चालान, वसूला जुर्माना

कर्जदाता ने जब तकादा किया तो उन्होंने चेक दे दिया। लेकिन, खाते में पैसे नहीं थे। पुलिस के अनुसार इसी बात से उनके आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि वह बृहस्पतिवार को पेट्रोल लेकर आते दिख रहे थे। यह बात भी इसी बात को सिद्ध कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नाग पंचमी के पावन पर्व पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना, प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना।

वही एसओ ने बताया कि अन्य कारणों की जांच की जा रही है। उनका बेटा गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है।