उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में दो बड़ी घटनाएं: दून अस्पताल गेट पर गोलीकांड, आराघर में पुलिसकर्मियों को कार ने रौंदा

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून में शनिवार को अलग-अलग दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आईं। पहली घटना दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास हुई, जहां गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना आराघर क्षेत्र की है, जहां कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मां ने 11 माह के बच्चे को जहर देकर मार डाला, फिर खुद भी गटका जहर, महिला की हालत गंभीर, जांच जारी

 

पहली घटना के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दून अस्पताल के पांच नंबर गेट के पास गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दिशांत नाम के एक युवक को पेट में गोली लगी है। घायल युवक को तत्काल दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी, कई उड़ानें रद्द, दो दिन और रहेगा भारी वर्षा से खौफ का साया

 

 

उधर, दूसरी घटना आराघर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि कार सवार मौके से फरार हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड के इस सरकारी अस्पताल में बच्चों के बेड पर चल रहे थे कॉकरोच, गुस्‍से से लाल हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, लिया एक्‍शन

 

 

फिलहाल पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुट गई है। गोलीकांड के कारणों और कार सवारों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटनाओं के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।