उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड से मॉनसून के विदा होने का समय आ चुका है, लेकिन बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

वही मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और हरिद्वार के जिलाधिकारी को एडवाइजरी जारी की है। वहीं, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उत्तरकाशी, नैनीताल, देहरादून, चमोली और उधमसिंह नगर के जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता के महाविन्देश्वर महादेव मंदिर में श्रीशिव महापुराण कथा का आयोजन 14 फरवरी से

 

जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जनपदों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी दून सहित सात जनपदों में भारी से अत्यंत वर्षा की चेतावनी जारी की है। इन जनपदों में रेड अलर्ट को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के किसान की हल्द्वानी में आत्महत्या पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार के लिए देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी

 

इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने और सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अन्य छह जनपदों में भी भारी से भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।