उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड में बरसात ने मचाई तबाही

देहरादून न्यूज- राज्य में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (अलर्ट) प्रदेश के मैदानी जिलों में अभी और सितम ढहाएगी सर्दी, मैदानी इलाकों में 16 जनवरी तक शीत दिवस, कोहरे का ओरेंज अलर्ट

 

 

कुमाऊं में जनजीवन अस्त व्यस्तः कुमाऊं में रविवार रात से लगातार रुक-रुक कर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अल्मोड़ा में धौलादेवी ब्लॉक में गोशाला के पीछे की दीवार गिरने से दो और सिरकोट में गोशाला क्षतिग्रस्त होने से इसमें दबकर चार मवेशियों की मौत हो गई। कांडा के जेठाईं-बंगचूड़ी सड़क पर मलबा आने से पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- वित्तीय अनियमितताओं पाए जाने पर इस अधिकारी पर गिरी गाज हुए निलंबित

 

 

काली नदी उफान परः मानसून में लगातार हो रही बारिश के चलते कुमाऊं की नदिया उफान पर हैं। पिथौरागढ़ में काली नदी उफान पर है। नदी खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे बह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने किए उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, जाने किसे कहां मिली पोस्टिंग

 

 

थल में सड़क बाधित होने से 6 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। पिथौरागढ़ में 12, चम्पावत में 27 ग्रामीण सड़कें और अल्मोड़ा में चार सड़कें बंद रहीं। बागेश्वर में 16 सड़कें पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गई हैं। नैनीताल जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं।