उत्तराखण्डकुमाऊं,मौसममौसम

देहरादून -(बड़ी खबर) मौसम ने बदली करवट, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कोहरे का अलर्ट

हल्द्वानी न्यूज़– अब हल्की ठंड का दौर अब खत्म होने जा है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ हिमपात भी हो सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वह अपने वाहन सावधानी से चलाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ जंगल गए पति-पत्नी पर हाथी ने किया हमला, पटक पटककर दोनों को मार डाला

रविवार को देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर, नई टिहरी समेत कई अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जो पिछले एक-दो दिन के भीतर एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। पिछले एक सप्ताह में अधिकत तापमान 6 डिग्री लुढ़क गया है। जहां पिछले हफ्ते अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 9.01 डिग्री था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व कालाढूंगी पुलिस ने अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार हल्द्वानी में रविवार को दिन में 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बच्चों में तेजी से बढ़ रहे 'टोमेटो फ्लू' के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट