उत्तराखण्ड

देहरादून-1 जनवरी से सरकारी अस्पतालों में इलाज में मिलेगी बड़ी राहत, सरकार ने लिया है यह बड़ा फैसला

देहरादून- सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि हर साल 1 जनवरी को अस्पताल में बढ़ाए जाने वाले यूजर चार्ज इस बार नहीं बढ़ाई जाएंगे । उत्तराखंड में इस बार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बड़ी राहत दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अस्पतालों में इस बार यूजर चार्ज नहीं बढ़ाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड़- तबादलों के लिए तैयार रहें कार्मिक, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

1 जनवरी 2023 से सभी सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज में 10% की वृद्धि की जाती थी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार की ओर से नई व्यवस्था पर स्थिति साफ कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस बार 1 जनवरी 2023 से यूजर चार्ज में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ लोन की किश्त जमा करने को बैंक प्रबंधक ने किया फोन, तो गुंडे भेजकर बैंक मैनेजर को उठवाया, दी जान से मारने की धमकी, जाने पूरा मामला।

OPD पर्चा बनाने के साथ ही जांच, एडमिट समेत किसी भी मद में यूजर चार्ज नहीं बढ़ाए जाएगा। इस सम्बन्ध में सभी जिलों में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Hit And Run Law: सरकार ने किया साफ 'कानून एवं प्रावधान अभी लागू नहीं हुए, सरकार-ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई सुलह, तुरंत काम पर लौटेंगे ड्राइवर्स, आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म

सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस मरीजों को रियायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में यूजर चार्ज न बढ़ाए जाने का फैसला उत्तराखंड सरकार द्वारा लिया गया है।