उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ मातम में बदली बेटी की शादी की खुशियां, उत्‍तराखंड का परिवार हुआ हादसे का शिकार, पांच की मौत

  • कार हादसे ने मातम में बदली मुस्लिम परिवार की खुशियां
  • बेटी को लेकर जमौर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार

 

खटीमा न्यूज़– उत्तर प्रदेश के न्यूरिया में हुई कार दुर्घटना में खटीमा क्षेत्र के पांच लोगों की मौत हुई है, जिसमें चालक को छोड़कर सभी आपस में रिश्तेदार थे। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। ये सभी पीलीभीत के चंदोई गांव में दावत से लौट रहे थे। हादसे ने मुस्लिम परिवार की खुशियां मातम में बदल दी। पांचों घरों में शव पहुंचने के बाद कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अपराधियों में नही रहा पुलिस का खौफ, जिले में 24 घंटे में तीन वारदातों से दहशत, यहाँ घर के बाहर बच्ची के अपहरण की कोशिश, जानें मामले

 

जमौर निवासी मंजूर अहमद पुत्र नूर अहमद की लड़की हुस्ना बी का 4 दिसंबर को पीलीभीत के चंदोई गांव निवासी अनवर के साथ निकाह हुआ था। गुरूवार को मंजूर अहमद स्वजनों व रिश्तेदारों के साथ पीलीभीत गए थे, जहां अनवर ने दावत रखी थी।

 

दावत खत्म होने के बाद रस्‍म के अनुसार मंजूर अहमद अपनी बेटी को लेकर स्वजनों व रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहे थे, जिस वाहन में मंजूर अहमद बैठे थे, उसमें उनके अलावा नौ लोग और थे। न्यूरिया के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनका वाहन सड़क पर पलटने के बाद पेड़ से जा टकराया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Forest Fire: सीएम धामी ने की बैठक, लापरवाही पर 17 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही, 11 कर्मचारियों को किया निलंबित

 

हादसे में मंजूर अहमद, उनके समधी गौटिया निवासी शरीफ अहमद (65) पुत्र नन्हे बख्श, बहन भूड़ निवासी मुन्नी बेगम (60) पत्नी नजीर अहमद, नाती जमौर निवासी राकिम रजा (12) पुत्र मो.अहमद, चालक सत्रहमील निवासी शाहे आलम उर्फ गुड्डू (24) पुत्र मुन्ने व बहनोई बांसखेड़ा अमरिया निवासी बहाउद्दीन (62) की मौत हो गई।

 

जबकि बहन मुन्नी का बेटा भूड़ निवासी रईश अहमद पुत्र नजीर अहमद, पोटा खमरिया पीलीभीत निवासी बहन अमजदी उर्फ शाहनाज पत्नी इरशाद, बांसखेड़ा अमरिया निवासी जाफरी पत्नी बहाउद्दीन, नाती जमौर निवासी अहमद रजा पुत्र मो. अहमद घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी सवार एक युवती की मौत दो घायल

 

रईश अहमद, अमजदी उर्फ शहनाज बरेली व अहमद रजा, जाफरी पीलीभीत अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना पर खटीमा अस्पताल से तीन निजी एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और पांचों शवों को उनके घर पहुंचाया।

 

वहीं, पांचों मृतकों के शव घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बेटी की शादी होने पर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन गुरूवार रात हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।