उत्तराखण्डकुमाऊं,

मां भगवती की भक्ति से जीवन में शांति व समृद्धि प्राप्त होती है: व्यास पं मनोज कृष्ण जोशी

बिंदुखत्ता न्यूज़– श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर, बिंदुखत्ता (इंद्रानगर द्वितीय) में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार, 7 फरवरी 2026, को कथा स्थल भक्तिरस में डूबा नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा।

 

 

द्वितीय दिवस की कथा में कथा व्यास परम श्रद्धेय मनोज कृष्ण जोशी ने मां भगवती जगदम्बा के दिव्य स्वरूप, करुणा और महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया।

 

उन्होंने कहा कि मां भगवती प्रेम और करुणा का अथाह सागर हैं तथा जो भक्त सच्चे मन से उनकी शरण में रहता है, उसके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि स्वतः ही प्रवेश कर जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में मां जगदम्बा का नित्य स्मरण और ध्यान करें। उन्होंने कहा कि मां की भक्ति से मन के विकार दूर होते हैं और व्यक्ति सही मार्ग पर अग्रसर होता है। कथा के दौरान शास्त्री जी के वचनों से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए भाजयुयों कार्यकर्ताओं ने की मैराथन दौड़

 

 

कथा स्थल पर भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। मंदिर प्रांगण में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की विशेष उपस्थिति रही। रात्रि भोज का आयोजन बिंदुखत्ता के समाजसेवी लक्ष्मण सिंह भंडारी की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: खड़ी स्कूल बस से टकराई बाइक, सेना के जवान की मौत, दूसरा गंभीर घायल

 

 

 

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह दानू, कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय, सचिव देव सिंह देवली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समिति सदस्य मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राधा वल्लभ, चेतन पांडे, मनोज बसनायत, सागर शर्मा, विपिन चंद्र जोशी, बीना जोशी, नंदन ऐरी, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, संजय टाकूली, किसन, विपिन, सूर सिंह, पूरन नगरकोटी, कैलाश जोशी, सीमा रावत, बबीता बसनायत, सरिता गंगोला, देवकी गोस्वामी, माया उपाध्याय, पुष्पा भंडारी, गीता दानू, ईश्वर काला, धीरज कुंवर, भगवत डांगी, रमेश गोस्वामी, इंदर सिंह दानू, पवन सनवाल, पंकज गोस्वामी, अमित दानू, विजय सामंत, भैरव दत्त नागिला, राधा वल्लभ पांडे, कैलाश टाकुली, पुष्कर दानू, राजू भंडारी, लक्ष्मण भंडारी, जीवन सिंह रावत, देवेंद्र सिंह फर्स्वाण सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बच्चों को स्कूल लेकर जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो बच्चें घायल, ऐसे बची सबकी जान

 

 

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह दानू ने बताया कि श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के आगामी दिनों में भी प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक कथा, सायं 7 बजे से भजन- कीर्तन और प्रातः 8 बजे से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।