उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां प्रसाद ना खरीदने पर दुकानदारों में श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट,श्रद्धालुओं के कपड़े भी फाड़े, दुकानदारों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

  • मनसा देवी मंदिर परिसर में हुई घटना

हरिद्वार न्यूज़- चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं के साथ मनसा देवी मंदिर परिसर में कुछ दुकानदारों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि दुकानदारों ने पहले तो जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया। मना करने पर दुकानदारों ने मिलकर पिटाई की और कपड़े तक फाड़ दिए गए। पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन क्षेत्रवासियों ने धूमधाम से मनाया,

 

पुलिस के मुताबिक, राहुल चौकरने निवासी रतिन सीटी सेक्टर (ए) बैतूल मध्य प्रदेश में शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। वे अपने भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर आए हैं।

 

मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तो परिसर में 10-12 दुकानदारों ने उन्हें घेर लिया और जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया। मना करने पर दुकानदारों ने मिलकर राहुल चौकरने और उनके भाई को बुरी तरह पीटा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के निर्देशन पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर स्कूली छात्र छात्राओं को नैनीताल पुलिस कर रही है जागरूक

 

पीड़ित श्रद्धालु ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मारपीट के दौरान उनके सिर में चोट आई है। कपड़े फट गए और मोबाइल भी टूट गया। आरोप लगाया कि दुकानदारों ने मिलकर दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आवारा गौवंश का आतंक, वरिष्ठ साहित्यकार आशा शैली पर किया हमला, घायल

 

शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।