उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- विजिलेंस की कार्यवाही, 50 हजार रुपये की घूस लेते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

बागेश्वर से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत के अनुबंध बढ़ाने के एवज में उन्होंने घूस मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) खनन वाहन स्वामियों ने पंचायत कर इन मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने का लिया निर्णय, पढ़े पूरी खबर

 

 

अधिकारी के व्यवहार से परेशान कार्मिक ने मामले की शिकायत विजिलेंस टीम से की थी। जिस पर आज टीम द्वारा जाल बिछाया गया और कर्नल शुक्ला को रंगे हाथ दबोच लिया। सैनिक कल्याण कार्यलय में इतने अहम पद पर कार्यरत अधिकारी द्वारा रिश्वत लिये जाने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पूर्व सैनिकों के लिए अच्‍छी खबर, अब AIIMS में मिलेगा कैशलेस इलाज

 

हल्द्वानी- विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

विजिलेंस टीम ने ₹50000 रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ पैतृक गांव गए युवक को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने तोड़ा दम