उत्तराखण्डकुमाऊं,

डॉ. पूनम मियान ने पर्यावरण दिवस पर व्यापार मंडल को भेंट किए इनडोर पौधे

लालकुआं न्यूज़– अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवभूमि विज्ञान समिति, उत्तराखंड के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ के गणित विभाग में कार्यरत डॉ. पूनम मियान ने लालकुआं व्यापार मंडल को इनडोर पौधे एवं गमले भेंट किए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ वाहन चेकिंग के दौरान लालकुआँ पुलिस ने एक शराब तस्कर को 56 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ किया गिरफ्तार

 

 

इस अवसर पर डॉ. मियान ने पर्यावरण संरक्षण में पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। बताया गया कि वह समय-समय पर लालकुआं क्षेत्र में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देती रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: मोबाइल कॉल डिटेल में सुराग मिला, बिलाली मस्जिद के इमाम को हल्द्वानी से उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस — बनभूलपुरा में भारी फोर्स तैनात

 

 

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने डॉ. पूनम मियान एवं देवभूमि विज्ञान समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कार्मिक विभाग ने मृतक के आश्रितों के लिए सरकारी सेवा में भर्ती करने के लिए बदला नियम, पढ़ें पूरी खबर

 

 

कार्यक्रम में डॉ. आर.के. सेतिया, आशीष भाटिया, नारायण सिंह बिष्ट, सरदार हरबंश सिंह, महेश चौधरी, धन सिंह बिष्ट, प्रेमनाथ पंडित, दिनेश अग्रवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।