उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ अस्पताल में इलाज के इंतजार में खड़ा था मरीज, बेसुध होकर जमीन पर गिरा, हुई मौत।

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा मरीज बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। अस्पताल कर्मी व चिकित्सक उसे आपातकालीन कक्ष ले गए। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी सोबन राम सोमवार दोपहर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा था। फिजिशियन से जांच कराने के लिए पर्चा लगाकर बाहर कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करने लगा। अचानक वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा- यहां पुत्र से हुई कहासुनी में वृद्ध पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, बेटा हुआ गंभीर घायल।

जिसे आपातकालीन कक्ष में ले जा कर ईसीजी समेत अन्य जांच की गई मगर तब तक उसकी जान जा चुकी थी। वही वरिष्ठ फीजीशियन डा एमएस दुग्ताल ने बताया कि प्रथमदृष्या मरीज की मौत का कारण हृदयाघात होने से लग रही है। उसके स्वजनों को बुलाकर शव सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ माँ से कहासुनी के बाद बेटे ने कोतवाली के सामने गटका कीटनाशक, मौके पर पहुंची पुलिस ने भिजवाया अस्पताल