उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

हल्द्वानी- रामलीला मंचन के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में रामलीला के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक कमलवागांजा में रामलीला में चचेरे भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है मौके पर ही युवक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा PMAY पुनर्वास में बड़ा फर्जीवाड़ा: बाहर के किराएदारों समेत सैकड़ों आवेदन रद्द होने की कगार पर

 

हालांकि स्थानीय लोग और परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की मर्तक उमेश नैनवाल है जिसे उसके रिश्तेदार यानी चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारी है। प्रथम दृष्टिया बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों में रंजिश थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, नई MSME नीति मंजूर, सभी धर्मों की शादी के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, पढ़ें एक क्लिक में अन्य फैसले।

 

वही घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी प्रकाश आर्या ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर- यहाँ बाइक सवार युवकों पर अज्ञात लोगों ने किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला, दोनों युवकों की हालत गंभीर, पुलिस ने अज्ञात लोगों पर किया मुकदमा दर्ज।