उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, 15 में से एक की मौत, कुछ की हालत गंभीर

  • ऋषिकेश से चम्बा की ओर आ रहा ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा,15 लोग हुए घायल,एक की मौत की सूचना।

टिहरी- टिहरी जिले के अंतर्गत ऋषिकेश गंगोत्री राष्टीय राजमार्ग के जाजल-फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, यह ट्रक ऋषिकेश से चम्बा की ओर आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ -(दुःखद) बिन्दुखत्ता क्षेत्र के युवा कारोबारी का हुआ निधन, अगले माह होनी थी शादी

 

 

2-3 लोग ट्रक के नीचे दबे होने की संभावना। जेसीबी से ट्रक को सीधा करने की कोशिश की जा रही है। 15 घायलों को एम्बुलेंस से नरेंद्रनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट भेजा गया है, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 15 में से एक यात्री की मौत हो गई है, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दून मेडिकल अस्पताल में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, अस्पताल के फोर्थ फ्लोर पर चढ़ा युवक, कहा- 'मेरा मोबाइल लाओ वरना कूद जाऊंगा', देखे वीडियो

 

 

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के बीच में कांवड़ यात्रियों का ट्रक सड़क पर पलट गया, वाहन में 15 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई,ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे कांवड़ यात्री,चार गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ युवक के खाते से साइबर ठगो ने निकाले दस लाख, युवक ने लगाई पुलिस से गुहार। पढ़े पूरी खबर...