उत्तराखण्डकुमाऊं,

सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल, मुंबई-काठगोदाम ट्रेन अब नियमित चलेगी

लालकुआं न्यूज़– सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन को नियमित संचालन की मंजूरी मिल गई है। रेलवे मंत्रालय ने ट्रेन को 21907/21908 नंबर के साथ स्थायी रूप से चलाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- उत्तराखंड की इन दो सीटों पर सस्पेंस हुआ खत्म, कांग्रेस इन दो दिग्गजों को दे सकती है टिकट

 

अजय भट्ट ने बताया कि उन्होंने कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों और मुंबई में रह रहे उत्तराखंडवासियों की सुविधा को देखते हुए कई बार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्रेन के नियमित संचालन की मांग की थी। मांग पर सहमति जताते हुए रेलवे मंत्रालय ने अब ट्रेन के स्थायी संचालन को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: लालकुआं हाईवे पर ऑटो-कार की भीषण टक्कर, महिला की मौत, एक ही परिवार के 8 घायल

 

 

उन्होंने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों ने भी इसे बड़ी राहत बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने कर दी अपनी पत्नी की पिटाई , पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस