उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों से इलेक्शन प्लानर के अनुसार चरणबद्ध तरीके से निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरा करने को कहा। उन्होंने मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो- यहाँ डंडे से मार रहे शख्स को हाथी ने बुरी तरह से रौंदा, हुई मौत, वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

 

 

बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों की व्यवस्था और प्रशिक्षण कार्यक्रम को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव के दौरान तैनात कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की- कार की टक्कर से भड़के कांवड़िए, बच्चों समेत 6 घायल, ग्रामीणों से भी हुई झड़प

 

 

इसके साथ ही SVEEP (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) प्लान के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने को कहा गया। बूथ और विधानसभा स्तर पर आवश्यक कार्मिकों तथा वाहनों की उपलब्धता को लेकर भी जिलाधिकारियों से जानकारी ली गई।

 

 

 

बैठक के दौरान SIR अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की नियमित निगरानी और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मैकडोनाल्ड पर खाद्य विभाग की छापेमारी, बर्गर में मिला बदबूदार प्याज; मीट और आइसक्रीम की बिक्री पर रोक

 

 

बताया गया कि आगामी माह निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसे देखते हुए जिलों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।