उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

पूर्व सैनिक राम सिंह बिष्ट का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक राम सिंह बिष्ट का देहावसान हो गया। उनके निधन की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। बिंदुखत्ता के काररोड राजीव नगर निवासी पूर्व सैनिक राम सिंह बिष्ट उम्र 80 वर्ष का हृदयाघात से निधन हो गया है। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालो का चमकेगा भाग्य, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

विदित रहे कि स्वर्गीय राम सिंह के एक बेटे की लगभग 15 वर्ष पूर्व बदमाशों ने हत्या कर दी थी। स्वर्गीय राम सिंह का अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) गौला खनन से जुड़े वाहन स्वामी अब बड़े आंदोलन की तैयारी में, SDM को दिया ज्ञापन, रखी ये मांग

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, प्रकाश मिश्रा, सुंदर सिंह खनका, दलबीर सिंह कफोला, हरीश बिसोती, मोहन अधिकारी, प्रमोद कॉलोनी, आनंद गोपाल सिंह बिष्ट, राम सिंह पपोला, कुंदन चुफाल, दीपक जोशी और जगदीश पंत सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) दून सहित पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट