उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को पूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने वन अधिकार समिति को समर्थन देने की घोषणा की है। रविवार को वन अधिकार समिति के बैनर तले हुई बैठक में 50 से अधिक पूर्व सैनिकों ने इसकी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया जारी।

अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू ने कहा कि विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। वहां वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, सचिव भुवन भट्ट, चंचल सिंह कोरंगा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाई कोर्ट शिफ्टिंग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जनमत संग्रह वाला आदेश रद्द