उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

फर्जी स्कूल अवकाश आदेश वायरल करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज होगी, डीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बीच मंगलवार को मौसम विभाग से राहत मिलने के बाद प्रदेश के एक जनपद को छोड़कर सभी जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर विद्यालयों में अवकाश के पुराने आदेशों को एडिट कर मंगलवार के लिए भी छुट्टी घोषित किए जाने की फर्जी सूचनाएं तेजी से वायरल की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की हुई मौत..

 

 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए देहरादून, उत्तरकाशी और उधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे अवकाश संबंधी पत्र पूरी तरह फर्जी और भ्रामक हैं। इन जिलों में मंगलवार को अन्य दिनों की तरह सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत मुठभेड़ में घायल, दोनों घुटनों में लगी गोली

 

 

जिलाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन किसी भी आदेश या सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि फर्जी अवकाश आदेश तैयार करने, उसे एडिट कर वायरल करने या प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार, दो युवकों की मौत, एक हायर सेंटर रेफर

 

 

प्रशासन ने अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों से केवल जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है, ताकि अफवाहों से बचा जा सके और किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।