उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

पिथौरागढ़ न्यूज़- जौलजीबी -मुनस्यारी मार्ग पर मुनस्यारी से पिथौरागढ़ को जा रही एक कार बरम के निकट सड़क से अनियंत्रित होकर लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई से होते हुए गोरी नदी में गिर गई। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वाहन में सवार अन्य लोगों की जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर खोज एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में बनेगा सैनिक मिलन केंद्र, पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर, जताया आभार

 

पिथौरागढ़ की तरफ को जा रही थी कार। बरम कस्बे से लगभग डेढ़ सौ मीटर जौलजीबी की तरफ मोड पर कार अनियंत्रित होकर दो मीटर गहरी खाई से होते हुए गोरी नदी में समा गई। नदी में गिरी कार का नंबर यूके 05 ए -6661 नजर आ रहा है। वाहन के नदी में गिरते ही बरम के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार से छिटके एक व्यक्ति का शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने की चारधाम यात्रा को लेकर अहम बैठक, फिर यमुनोत्री में यात्रा का हाल जानने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे, कहा- 'लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी'

 

सूचना जौलजीबी पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही जौलजीबी थाने से पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव कार्य जारी रहा। कार में अन्य लोगों के सवार होने की कोई जानकारी देर शाम तक नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा से चंद कदम दूर शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश, दो पक्ष आमने-सामने, इस वजह से हुआ हंगामा