उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- चलती बस में लगी आग, SSP की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा — 10 यात्रियों की बची जान

हल्द्वानी/नैनीताल- अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस में गुरुवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नैनीताल रोड पर बस के टायरों में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार 10 यात्रियों की जान बच गई।

 

 

घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी अपने वाहन से नैनीताल रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर आगे चल रही रोडवेज बस (UK07 PA 6128) पर पड़ी, जिसके टायरों के नीचे से आग की लपटें उठ रही थीं। हैरानी की बात यह रही कि बस चालक शिवराज सिंह बिष्ट (निवासी अल्मोड़ा) इस खतरे से पूरी तरह अनजान थे और बस को लगातार चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) कॉलेज में छात्र-छात्राओं को प्रवेश करने के लिए एक और मौका दिया जाएगा, फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल

 

🚓 ओवरटेक कर रुकवाई बस, तुरंत शुरू किया रेस्क्यू
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एसएसपी ने तुरंत अपनी गाड़ी से बस को ओवरटेक कर रुकवाया। बस रुकते ही उन्होंने बिना देर किए खुद मौके पर उतरकर पुलिस टीम, गनर और चालक की मदद से बस में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-UKPSC ने बदली फरवरी में होने वाली इस भर्ती परीक्षा की तिथि, देखिए नई तिथि

 

🔥 पेट्रोल पंप से मंगवाए फायर एक्सटिंग्विशर
आग को फैलने से रोकने के लिए एसएसपी ने पास के पेट्रोल पंप से तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाए। उनकी अगुवाई में टीम ने टायर में लगी आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मुर्गी लेकर जा रहा पिकअप गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, साथी घायल

 

🗣️ SSP का संदेश
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा, “जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी वाहन चालक यात्रा के दौरान अपने वाहनों की तकनीकी जांच नियमित रूप से करते रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।”

 

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय रहते सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़े हादसों को टाला जा सकता है।