उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- महिला आरक्षी ने एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया

नैनीताल में तैनात महिला कांस्टेबल ने एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है, कि एसआई ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने एसआई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वनभूलपुरा पुलिस ने शातिर अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चोरी की 12 मोटरसाइकिलों संग 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

महिला कांस्टेबल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है, कि 2022 में वह नैनीताल के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर थी। जहां तैनात एसआई ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। शादी की बात कहकर एसआई ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। जिसके झांसे में आकर उसकी शादी टूटने के बाद तलाक भी हो गया। लेकिन अब एसआई शादी से मुकर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में युवक पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाकर मारपीट, गले में कुत्ते का पट्टा डाल खंभे से बांधा; पुलिस ने भीड़ से बचाया

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित नरेश पंत के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- फ्री इलाज पर फिर गहराया संकट, सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से जांच बन्द, पढ़े खबर