उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, पांच लोग घायल – बड़ा हादसा टला

रामनगर-ढिकुली मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। करीब सुबह 7:30 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में दर्जनों यात्री सवार थे।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ढिकुली के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट इस दिन खुलेंगें

 

 

हादसे में पांच यात्री मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां मामूली बात पर पति ने पत्नी को लगाई आग, गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में किया भर्ती

 

 

स्थानीय लोगों और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर फिसलन या बस में तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां प्रधानाध्यापिका द्वारा बच्चों से अपने बर्तन कपड़े धुलवाने पर हुई निलंबित, तो उधर गिरफ्तार शिक्षक पर भी हुई कठोर कार्यवाही।