उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – दुष्कर्म का आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • दुष्कर्म का आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार

अल्मोड़ा न्यूज़- युवती से दुष्कर्म के आरोपी एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो महीने पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तब से वह फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) बेरोजगार युवाओं हो जाए तैयार, यहां मिलेगी 750 लोगों को रोजगार

24 नवंबर 2023 को दी गई तहरीर में युवती का कहना था कि पंकज ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला खुलने के बाद से ही पंकज फरार हो गया। जिसकी खोज में पुलिस जुटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया, आदेश जारी

शुक्रवार को उसे जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- परगना श्री कैंची धाम नाम से जानी जाएगी जिले की यह तहसील, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी, बाबा के भक्तों ने सीएम धामी का जताया आभार

एनएसयूआई से भी निष्कासित किया गया

पंकज कार्की एनएसयूआई का सक्रिय कार्यकर्ता था। मामला सामने आने के बाद एबीवीपी मुखर हो गई थी। एनएसयूआई का पुतला जलाया गया था। बढ़ते दबाव को देखते हुए एनएनयूआई ने उसे संगठन से निष्कासित कर दिया था।