उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता मापी गई तीव्रता

उत्तरकाशी न्यूज़- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम करीब 4 बजकर 56 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, चारधाम मार्गों पर भूस्खलन का खतरा

बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय समेत मनेरी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसमें कोई जान माल के नुकसान की सूचना नहीं आई है।  

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां मौसम खराब होने के चलते पैदल मार्ग पर हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग

वही वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: हाइब्रिड वाहनों की छूट खत्म, CNG को राहत; ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट को मंजूरी