उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप, पढ़े पूरी खबर।

देहरादून न्यूज़– प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को अचानक कार्यालय में देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मंत्री ने सभी कक्षाों में जाकर कर्मचारियों से काम-काज के बारे में भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता निवासी पैरा कमांडो की मौत

वही मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपनल कार्यालय में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। मंत्री ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कार्यों के सरलीकरण समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ने भारी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब, शराब तस्कर कमरा बंद कर मौके से हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी


मंत्री ने कहा कि किसी भी कार्यालय में निरीक्षण से वहाँ के अधिकारियो और कर्मचारियो का मनोबल बढ़ता है। मंत्री ने उपनल के नए एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट के कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पेड़ से टकराई कार, कार में सवार दो लोगो की हुई मौत