उत्तराखण्डगढ़वाल,

वसंत पंचमी पर उत्तराखंड में बर्फबारी की सौगात, चारधाम से लेकर मसूरी-चकराता तक बर्फ की सफेद चादर

देहरादून न्यूज़– वसंत पंचमी के पावन अवसर पर उत्तराखंड की वादियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। शुक्रवार तड़के प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हिमपात हुआ, जिससे चारधाम सहित कई पहाड़ी जिलों का नजारा पूरी तरह बदल गया।

 

चारधाम यात्रा के प्रमुख तीर्थस्थलों — बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री — के साथ ही हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- खाद्य पदार्थों में थूकने की घटना पर धामी सरकार सख्त, होगी कठोर कार्यवाही

 

वहीं पर्यटन नगरी मसूरी, धनौल्टी, चकराता और सुरकंडा क्षेत्र में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। अचानक हुई बर्फबारी से पहाड़ों का मौसम बेहद सुहावना हो गया और पर्यटन स्थलों पर पहुंचे सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, चालक फरार

 

बर्फबारी से जहां एक ओर किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं पर्यटन कारोबार को भी नई संजीवनी मिली है। पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। कई स्थानों पर सड़कों पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाटू श्याम के दर्शन कराने के बहाने पति ले गया घर से 900 किमी दूर, चलती कार में पत्नी पर दागी तीन गोलियां; मौत

 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वसंत पंचमी पर हुई इस बर्फबारी ने उत्तराखंड की वादियों को बेहद मनमोहक रूप दे दिया है।

दोपहर बाद मसूरी में जोरदार बर्फबारी हुई।

 

चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे पर्यटन कारोबार को मिली संजीवनी मिली।
धनौल्‍टी में बर्फबारी की खबर सुनते ही सैलानी पहाड़ों की तरफ चल दिए।
टिहरी में कुछ इस तरह खेतों पर बिछ गई बर्फ की सफेद चादर।
भोले बाबा के केदारनाथ धाम में भी अच्‍छी बर्फबारी हुई है।

 

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियां बर्फबारी की सराबोर हो गई हैं।
धनोल्‍टी में सड़क पर बिछी बर्फ की चादर। वहीं बर्फबारी होने से उत्‍तराखंड भर में ठंड लौट आई है। राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।