उत्तराखण्डकुमाऊं,

18 दिसंबर से लालकुआं में संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

लालकुआं न्यूज़- राधे-राधे सेवा समिति, लालकुआं के तत्वावधान में 18 दिसंबर से 27 दिसंबर तक संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 18 दिसंबर को प्रातः 9 बजे भोला मंदिर के सामने से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पंडाल में संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटन कारोबार को मिली नई रफ्तार, किसानों के चेहरे खिले

 

 

इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से प्रख्यात कथावाचक डॉ पंकज मिश्रा जी “मयंक” द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 से क्षेत्र में कथा वाचन की परंपरा चली आ रही है, जो कोरोना काल को छोड़कर निरंतर जारी है। श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार दूसरी बार श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बद्रीनाथ से लौट रहे यात्रियों के वाहन चालक को आया हार्ट अटैक, तो महिला यात्री ने थामा स्टेयरिंग

 

 

समिति ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

 

 

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री उमेश चंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष हरीश नैनवाल, कुलदीप मिश्रा व विनोद शर्मा, सचिव राजेंद्र अग्निहोत्री व अरुण जोशी, बी.एन. शर्मा, भोलाराम, पंचमलाल कश्यप, महेश कश्यप, दिलीप सिंह, अनिल सिंह, धर्मवीर मौर्या, श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी पवन तिवारी, राजेश्वरी शर्मा, पूर्णिमा कश्यप, पूजा कश्यप, वैशाली मौर्य, गुड़िया शाह, सोनी, मंजीत कौर, ऋतु छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ छत से प्रत्‍याशी का होर्डिंग निकाल रहा युवक आया करंट की चपेट में, हुई मौत