उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, 11 बजे पहुंचेंगे देहरादून

देहरादून न्यूज– उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री रविवार (9 नवंबर) को सुबह करीब 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां लगभग ढाई घंटे तक रुकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ कांग्रेस ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती पर किया याद

 

 

एफआरआई मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम स्थल पर राज्य के विकास की झलक दिखाने वाली विशेष थीम गैलरी और आकर्षक सजावट की गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रतिबंधित घाट पर नहाने गए चार दोस्त, दो तेज बहाव में बहे — एक की बचाई गई जान, दूसरा अब भी लापता

 

 

प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से सेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) पहुंचेंगे और वहां से सीधे एफआरआई मैदान पहुंचेंगे, जहां राज्य स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ एनजीओ ने चलाया अभियान, क्रिकेट टूर्नामेंट कराकर प्रतिभागियों को किया सम्मानित

 

 

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को कड़ी सुरक्षा घेरे में ले लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के एफआरआई में करीब 1:15 बजे तक रहने की संभावना है। इसके बाद वे दोपहर करीब 1:30 बजे देहरादून से रवाना हो जाएंगे।