उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरेली के 2 स्मैक तस्कर को दबोचा, काठगोदाम जा रहे थे दोनों स्मैक तस्कर।

हल्द्वानी न्यूज़– उत्तराखंड सरकार चाहती है कि वर्ष 2025 तक नशामुक्त उत्तराखंड बने। इस दिशा में प्रभावी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। मगर स्मैक तस्करी रूक नहीं रही। नैनीताल पुलिस ने शुक्रवार को 218 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। वही आरोपित बाइक पर स्मैक लेकर हल्द्वानी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: रील बनाते समय अनियंत्रित हुई कार खाई में गिरी, 15 वर्षीय किशोर की मौत, पांच पर्यटक घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा पुलिस व एसओजीने शुक्रवार की रात संयुक्त रूप से गौलापार स्टेडियम के पास चेकिंग की। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 218 ग्राम स्मैक पकड़ी। बाइक चला रहे आरोपित ने अपना नाम शिवनगर, पोस्ट सिमरा वोरीपुर, थाना कैंट बरेली निवासी शिशुपाल वर्मा व पीछे बैठे आरोपित ने अपना नाम मुतलकपुर, पोस्ट महमूदपुर, थाना आंवला, बरेली निवासी नीलेश बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

शीशुपाल से बरामद स्मैक का वजन 107 ग्राम व नीलेश से बरामद स्मैक का वजन 111 ग्राम पाया गया। आरोपितों ने बताया कि वह ग्राम जंतीरा थाना आंवला निवासी भूरा नामक के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर सप्लाई के लिए आए थे। स्मैक से उन्हें अच्छा मुनाफा होता है। इस बार स्मैक लेकर काठगोदाम जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पंचायती चुनाव बवाल : पांच सदस्यों के अपहरण प्रकरण में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में, दो निलंबित-सीओ व एसओ का तबादला