उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवक ने वीडियो बना कर लगाई मौत की छलांग, कई रिश्तेदारों को ठहराया जिम्मेदार, देखे वीडियो

देहरादून न्यूज़– देहरादून के विकासनगर में गुडरिच गांव निवासी युवक ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पूर्व उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए कई रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने युवक के शव को ढकरानी पावर हाउस के इंटैक से बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार (24) पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम गुडरिच दो दिन से लगातार शराब पी रहा था। बीती शनिवार की शाम को आत्महत्या करने की बात कह कर वह घर से निकल गया, जिसे परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पैरोल पर छूट कर आए भाई की भाई ने कर दी थी हत्या, अब मिली आजीवन कारावास की सजा, जाने पूरा मामला?

इस बीच आत्महत्या से पूर्व बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिस पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। उसकी खोजबीन शुरू की गई। रात करीब 11 बजे युवक की चप्पल और मोबाइल पुल नंबर दो भीमावाला के समीप बरामद हुआ।

रात को ही एसडीआरएफ को मौके पर बुलाकर शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन रात होने पर कुछ पता नहीं चल सका। सुबह होने पर फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। युवक का शव पॉवर हाऊस के इंटैक से बरामद किया गया। चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- (दुखद) नवरात्रि में खरीदी थी कार, परिवार को लेकर पैतृक गांव जाते समय हो गया दर्दनाक हादसा, पूरा परिवार पल भर में समा गया मौत की आगोश में

मृतक ने वीडियो में अपने कई रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं। मृतक शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता था। यह बात भी प्रकाश में सामने आई है कि उस पर कर्जा भी था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दून अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मी की हुई मौत

वही प्रभारी कोतवाली संजय कुमार नहीं बताया कि दो दिन पूर्व भी शराब पीकर झगड़ा करने पर परिजनों ने 112 नंबर पर उसकी शिकायत की थी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने घर पहुंच कर उसे समझाया था। मृतक नाबालिग को भगा लेने जाने के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है। परिजनों की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।