उत्तराखण्डकुमाऊं,मौसममौसमहल्द्वानी

हल्द्वानी– (बड़ी खबर) हल्द्वानी में भारी बारिश का कहर जारी, नहरों के ओवरफ्लो होने से हल्द्वानी में हुए बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन व पुलिस की टीमें हाई अलर्ट में, अभी तक 250 लोग किए गया सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट, देखे वीडियो।

हल्द्वानी न्यूज़– जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत बन कर बरस रही है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न उत्पन्न हो गई है, तो वहीं मूसलाधार बारिश के दौरान सिंचाई नहरें भी ओवर फ्लो हो गयी हैं। वही सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे डेहरिया प्रगति विहार में सिंचाई नहर का पानी लोगों के घरों में घुसकर तबाही मचा रहा है। नहरों का पानी तेज बहाव के साथ काफी मात्रा लोगों के घरों में घुस गया है। अपना सामान बर्बाद होता देख लोग अपने पानी से भरे घरों को छोड़कर भारी बारिश में छतों में रात गुजारने को मजबूर हैं।

वही मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया और तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जलभराव से प्रभावित लोगों को स्कूल में ठहराने की व्यवस्था करवाई गई है। वही सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया की लगातार बारिश की वजह से गौला बैराज में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है जिससे सभी सिंचाई नेहरे भी ओवरफ्लो हो गई है। जिसके कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वही प्रशासन हर तरह से राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर उपचुनाव आठवां राउंड-भाजपा 2177 मतों से आगे

आपको बताते चलें हल्द्वानी में मूसलाधार बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जगह बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में एसडीएम मनीष कुमार मौके पर पहुंचे हैं। वही काठगोदाम क्षेत्र में दो मकान के ढहने की भी सूचना मिल रही है। वही एसएसपी पंकज भट्ट के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की सभी टीमें अलर्ट मोड में है।

एसएसपी नैनीताल लगातार जिला के संवेदनशील इलाकों की पुलिस टीमों से संपर्क कर उनसे वहां उत्पन्न हालातों की जानकारी ले रहे हैं। वही काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले में फंसे करीब 250 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है तथा उनके रहने, खाने और पेयजल के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार कार्य कर रही है। किसी प्रकार की जानकारी व सूचना के लिए उपजिलाधिकारी हल्द्वानी से इस नंबर 6399002099 पर संपर्क कर सकते है। प्रशासन द्वारा इंटर कॉलेज में लोगों के रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी में वहाँ लोगों को आवसीय व भोजन की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- उत्तराखंड के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नौ नवंबर को होगा भव्य आयोजन, फहरेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अभी लोगों को आगाह किया है तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उनके नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। अभी कुछ ही लोगों को इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया है व लगभग 100 लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन भी अनाउंसमेंट कर रहा है, की लोग बेवजह घरों से बाहर न निकलें। वही नगर निगम की टीम भी शहर में जल भराव को कम करने के लिए नहरों के ओवरफ्लो को कम करने का काम कर रही है।

जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते श्री पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थानों चौकियों को आपदा उपकरणों के साथ अलर्ट मोड में रखा गया है ओर साथ ही जनता से तेज बहाव वाले नदियों व नालों की ओर न जाने तथा बाढ़ एवं आपदा संभावित क्षेत्रों में निवासरत लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर)- 6 आईएएस ओर 26 पीसीएस के बम्पर तबादले, देखे लिस्ट

वही काठगोदाम क्षेत्र में बैराज को जाने वाला रास्ते कलसिया नाला में लगातार बारिश के चलते एसएसपी नैनीताल द्वारा लोगों के रेस्क्यू/बचाव कार्य के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल, पीएसी एवं डायल 112 के वाहनों को हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र में तत्काल रवाना किया गया है।

स्थानीय जनता से नैनीताल पुलिस अपील करती है कि अत्यधिक वर्षा के चलते किसी भी प्रकार का आवागमन ना करें ओर नदी नालों एवं आपदा संभावित क्षेत्र से तत्काल यथासंभव सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।


ओर किसी भी प्रकार की सहायता हेतु तत्काल डायल 112 तथा जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 941111 2979, सिटी कंट्रोल रूम 05946220019 पर संपर्क करें।