उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ भारी फोर्स के साथ एक बार फिर गरजी प्रशासन की जेसीबी, अतिक्रमण वाली दुकानों को किया गया ध्वस्त

  • वन विभाग की भूमि पर बनी अवैध दुकानों पर चली प्रशासन की जेसीबी
  • सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में चला अवैध दुकानों को तोड़ने का अभियान
  • सुशीला तिवारी अस्पताल के पास 44 दुकानों को तोड़कर हटाया गया अतिक्रमण

अतिक्रमण खाली करने के लिए हाईकोर्ट ने दिया था 5 महीने का समय

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

वन विभाग ने एच एन इंटर कॉलेज को कई साल पहले लीज पर दी थी भूमि

अभियान के दौरान भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन और वन विभाग की टीम रही मौजूद

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी के रामपुर रोड में HN इंटर कॉलेज के पास भारी फोर्स के साथ प्रशासन और वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। वन विभाग और प्रशासन व भारी पुलिस फोर्स की तैनाती में जेसीबी से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड राज्य में वाहनों की जांच के लिए आटोमेटिक फिटनेस जांच सेंटर एटीएस लगेंगे।

वही इससे पूर्व 24 घंटे में अपनी दुकानों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। आज सुबह मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व वन विभाग सहित पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची जिसके बाद से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ ट्रक यूनियन की हड़ताल से सप्लाई ठप, हजारों ट्रकों के थमे पहिए, कारोबार पर पड़ेगा व्यापक असर