उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता के लाखन मेहता बने महिला फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

देहरादून न्यूज़- कौलागढ़ रोड स्थित एक निजी होटल में उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। इस दौरान भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा को सम्मानित किया गया।

 

आम सभा में उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पद पर देहरादून की गोदावरी थापली को चुना गया। वहीं हल्द्वानी के बिंदुखत्ता निवासी लाखन मेहता को संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। लाखन मेहता के उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, तीन घायल

 

इसके अलावा हेमंत थापा को भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में देहरादून जिले की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समीक्षा गुरुंग को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  एक प्रदेश एक रायल्टी की मांग को लेकर गौला खनन संघर्ष समिति का धरना 18 वें दिन जारी

 

कार्यक्रम के दौरान महिला फुटबॉल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर देहरादून के बुद्धिमान थापा को तकनीकी प्रमुख समूह का सदस्य, वीरेंद्र दानू को उत्तराखंड का उप सचिव तथा वंश शर्मा को हरिद्वार जिले का सचिव नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राफ़िक एरा के छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक।