उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- जिसके लिए छोड़ा पति और बेटी, उसी प्रेमी ने लगाया चूना, 10 लाख के जेवर लेकर पत्नी के संग रफूचक्‍कर

हल्द्वानी न्यूज़– प्यार के चक्कर में पड़ी एक महिला अपने पति व सात साल की बेटी को छाेड़कर ठेली लगाने वाले युवक के संग भाग गई। कुछ समय सब कुछ ठीक चला।

प्रेमी ने उसे मुखानी में किराए पर कमरा लेकर रखा।

धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं बातें

टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका क्षेत्र में ही ससुराल है। उसकी सात साल की बेटी व पूरा परिवार है। दो साल पहले क्षेत्र में रहने वाले युवक ने उससे बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातें प्यार में बदल गईं। महिला का कहना है कि युवक शादीशुदा था।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की- यहाँ बाइक सवार कांवड़ियों को डम्पर ने कुचला, दो की मौत, एक गम्भीर, आक्रोशित कावड़ियों ने कार में लगाई आग, पढ़े पुरी खबर।

 

 

युवक ने उसे बताया कि उसका पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। प्रेमी ने उसे पति व परिवार को छोड़कर आने को कहा। जिसकी बात में आकर वह परिवार को छोड़कर युवक के पास चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल की तत्परता से बड़ी सफलता: देर रात मिली सूचना पर पुलिस अलर्ट, चोरी का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

अपने संग लाई थी दो लाख नगद व 10 लाख के जेवर

युवक देवलचौड़ में ठेली लगाता है। घर से भागने के बाद वह अपने संग दो लाख नगद व 10 लाख के जेवर ले गई। प्रेमी ने उसे मुखानी में कमरा किराए पर लेकर रखा। उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि प्रेमी ने उसके संग मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ रोड़ कटिंग शर्तों के निरंतर उल्लंघन पर डीएम का बड़ा एक्शन, UPCL के ठेकेदारों और जई पर एक साथ दर्ज हुए संगीन मुकदमें

 

 

12 फवरी को वह मारपीट कर उसके जेवर व रुपये लेकर भाग गया है। उसे पता चला कि युवक व उसकी पत्नी महिलाओं को अपने झांसे में फंसाते हैं और रुपये वसूलकर भाग जाते हैं।