उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

देहरादून में स्कूल संचालक के घर में डकैतों ने दिनदहाड़े करी लूटपाट, सूचना के बाद उत्तराखंड पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

देहरादून न्यूज़ – देवभूमि उत्तराखंड में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े एक स्कूल संचालक के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर घर से सोने के कई जेवर और लगभग 12 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पटवारी-लेखपाल समेत समूह-ग के 416 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

घटना आज दोपहर करीब 12 बजे नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में वीके अग्रवाल के घर की है। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर पद से रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाता है। आज दोपहर संदीप की पत्नी, बहन और मां घर में मौजूद थे। इसी दौरान करीब 12 बजे उनके घर में एक युवक घुसा। उसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं। बदमाशों ने उन्हें डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में गले में 7 फीट का अजगर डालकर सड़क पर घूमता दिखा युवक, राहगीरों में मची दहशत

दोनों महिलाओं ने जेवर और नगदी दे दी। इसी बीच ऊपर कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश स्कूटी से आए थे। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बदमाश चार थे। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।