उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर मोतीनगर के पास टैंकर और ऑटो की हुई जोरदार टक्कर में ऑटो चालक हुई मौत, पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल और दो गंभीर

हल्द्वानी न्यूज़-लालकुआं मार्ग पर मोतीनगर के पास दूध के टैंकर ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया।

 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लालकुआं से एक ऑटो चालक सवारियां लेकर हल्द्वानी आ रहा था। मोतीनगर के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए और वह सड़क किनारे पलट गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने टेंपो में फंसी सवारियों को निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी की RO से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की

 

 

वही घायल ऑटो चालक उजाला नगर निवासी मो. रफी, इंदिरा नगर निवासी मुन्ने मियां और उनका पुत्र पांच वर्षीय हसन, उजाला नगर निवासी चंदा, मोतीनगर निवासी कृति, पॉलीशीट निवा विपिन चंद्रा और ग्राम धारी बागेश्वर निवासी हेमंत कुमार मेहरा को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पोल से बांधकर भीड़ ने बरसाए थप्पड़; जांच में निकली मानसिक रूप से बीमार

 

इलाज के दौरान देर रात चालक मोहम्मद रफी ने दम तोड़ दिया, जबकि हसन और विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। विपिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, विधायक सुमित हृदयेश, निवर्तमान पार्षद मोहम्मद गुफरान ने एसटीएच पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस के अनुसार टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रन्स एकेडमी में नन्हे मुन्ने बच्चों ने ग्रेजुएशन सेरेमनी पर दिखाया प्रतिभा का हुनर