उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी : यहाँ पंडित जी को महिला यजमानों से हो गया प्यार, फोन पर चलती थी लंबी बाते, घर में तकरार, कोतवाली में हंगामा, जाने पूरा मामला

  • पंडित जी को महिला यजमानों से हो गया प्यार, घर में तकरार, थाने में हंगामा


हल्द्वानी में दो पुरोहितों और दो महिला यजमानों के प्रेम प्रसंग का अजब-गजब मामला सामने आया हैं। पूजा पाठ कराते-कराते पंडित जी महिला यजमानों पर दिल लगा बैठे। घर में पत्नी को भनक लगी मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में घरों में पूजा करने गए दो पुजारियों ने वेद मंत्रों के पाठ के साथ ही तमाम अनुष्ठान संपन्न कराए। लगातार यजमानों के घर पर अनुष्ठान चलते रहे। इसी बीच दोनों पुजारियों को महिला यजमानों से प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका प्यार परवान चढ़ता गया।

यह भी पढ़ें 👉  (छात्रसंघ चुनाव अपडेट)-प्रदेश में इस तारीख को होंगे छात्र संघ चुनाव, जानने के लिए यहां क्लिक करें

महिला यजमानों से उन पुजारियों के विवाहेत्तर संबंध शुरू हो गए थे। पुजारियों के हाव-भाव और बदलती दिनचर्या को देख उनकी पत्नियों को शक होने लगा था। आखिरकार पुजारियों की कलई खुली तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुजारियों के प्रेम प्रसंग का मामला हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा है
महिला सेल पहुंचा मामला पुजारियों के प्रेम प्रसंग का मामला हल्द्वानी की पुलिस महिला सेल पहुंच गया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में सभी पक्षों की काउंसिलिंग की। अजब-गजब मामला सामने आने से लोग हैरत में पड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने अतिरिक्त घन मीटर ना बढ़ाये जाने की मांग की

नैनीताल और हल्द्वानी के मामले
हल्द्वानी कोतवाली की महिला सेल में इस प्रकार के दो मामले पहुंचे हुए हैं। पहला मामला हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का तो दूसरा नैनीताल का है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में घरों में पूजा करने वाले दो पुजारियों ने यजमान महिलाओं से ही प्रेम-प्रसंग शुरू कर दिए थे।

फोन पर चलती थी लंबी बातें
बताया जा रहा है कि दोनों पुजारियों की महिला यजमानों से काफी समय तक फोन और व्हाट्सएप पर लंबी बातें व चैटिंग चलती रहीं। फोन के जरिए ही दोनों की पत्नियों को इस प्रेम प्रसंग का पता चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जाने बाकी राशि का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

घर से निकलना हो गया मुश्किल
इस मामले में एक पुजारी की पत्नी का कहना है कि पति के प्रेम प्रसंग के चलते उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एक पुजारी ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार ली है, जबकि दूसरे ने इनकार कर दिया है।