उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड: राशन कार्ड बनवाने की ऑनलाइन व्यवस्था जल्द, कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए आदेश

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अगले वर्ष से पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी।

 

 

मंत्री ने बताया कि राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया में आ रही विसंगतियों को दूर करने और आम जनता को पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सिस्टम को डिजिटल मोड में बदलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही राशन विक्रेताओं के भुगतान और बिलिंग प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- आज रजत जयंती पर पीएम मोदी उत्तराखंड को देंगे 8260 करोड़ की सौगात, हितधारकों से करेंगे सवांद

 

 

लाभांश भुगतान की स्थिति

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य के सभी जिलों में मई माह तक का लाभांश राशन वितरण कर्ताओं को प्रदान कर दिया गया है। अगले तीन महीनों का लाभांश भी आने वाले दो से तीन दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा।

 

 

धान खरीद लक्ष्य 98 प्रतिशत पूरा

रेखा आर्या ने बताया कि इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत धान खरीद पूरी हो चुकी है। लक्ष्य बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से पत्राचार किया जा रहा है, ताकि राज्य के और अधिक किसानों की धान उपज भी एमएसपी पर खरीदी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एक प्रदेश एक रॉयल्टी की मांग को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मिले गौला संघर्ष समिति के लोग, धरना 16 वे दिन जारी, शीशमहल गेट में वाहन जाने पर गेट पर ही धरना देने का किया ऐलान ।

 

 

सबसे जरूरतमंदों को मिलेगी प्राथमिकता

नए राशन कार्ड जारी करने को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदन की तिथि को ही आधार न बनाया जाए, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सबसे पहले सबसे जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिले।

यह भी पढ़ें 👉  रॉयल्टी जांच कंपनी में श्रमिकों का बगावती तेवर, उपश्रमायुक्त के सामने हुआ समझौता

 

 

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि विकलांग, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं, अनाथ और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड जारी किए जाएं।

 

 

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में खाद्य सचिव एल. फैनई, खाद्य आयुक्त रणवीर चौहान, अपर आयुक्त पीएस पांगती, राशन डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधार बृजवासी, विभिन्न अधिकारी और राशन विक्रेताओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।