उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ पिता ने किया 14 महीने की बेटी को डुबोकर मारने का प्रयास, मासूम बच्ची को लगी कई चोटें

हल्द्वानी में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने पति पर मारपीट और अपनी मासूम बेटी को बाल्टी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश करने का इल्जाम लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला एक बैंक कर्मी है, उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है। हाल ही में, जब वह अपने ऑफिस से घर लौटी, तो उसका पति घर आया और मां को धक्का देकर गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान, मां की गोद में उनकी 14 महीने की बेटी थी, जिसे छीनने की कोशिश की गई, जिससे बच्ची को चोट लगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- UCC का उल्लंघन हुआ तो लगेगा एक लाख जुर्माना और तीन साल की जेल, उत्‍तराखंड के हर नागरिक के लिए ये 13 बिंदु जरूरी

शिकायत पत्र में ये भी कहा कि शादी के बाद से दहेज के लिए उसके पति और ससुराल वाले उसे निरंतर परेशान करते रहे हैं। बेटी के जन्म के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने ये भी कहा कि एक दिन पति ने उसकी बेटी को पानी की बाल्टी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा ब्रकिंग- जंगल की आग की चपेट में आने से फारेस्ट गार्ड सहित 4 लोग जिन्दा जले, चार झुलसे

इस मामले में पुलिस अफसर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाफल सुधार परीक्षा 4 अगस्त से, 31 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल