उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ दीपावली की रात हुआ दर्दनाक हादसा, टेंट हाउस में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए तीन लोग

  • हल्द्वानी में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड
  • टेंट हाउस में आग लगने से जिंदा जले तीन कर्मचारी
  • घटना की वजह की छानबीन जारी

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ दीपावली की रात हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड हो गया। नवाबी रोड में स्थित कुमाऊं टेंट हाउस में सो रहे तीन कर्मचारी जिंदा जल गए। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया था। देर रात तक पुलिस-प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) हल्द्वानी हिंसा के बाद पटरी पर लौट रही जिंदगी, बनभूलपुरा में अब रहेगा केवल नाइट कर्फ्यू, आदेश जारी

नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। जहां पर 30 से 40 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार को अधिकांश कर्मचारी दीपावली मनाने के लिए घर गए थे। जबकि छह कर्मचारी यहीं रह गए थे। इसमें से रामनगर के मालधनचौड़ निवासी रविन्द्र, कृष्ण कुमार और धारी निवासी रोहित पुरी टेंट हाउस के अंदर ही सो गए थे। बाकी तीन बाहर सोए हुए थे। रात 12 बजे टेंट हाउस में अचानक आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी पर महिलाओं और युवक के बीच मारपीट, थप्पड़ों का वीडियो वायरल; आरोपी गिरफ्तार

आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखीं और सूचना टेंट हाउस स्वामी व अग्निशमन विभाग को दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वही अंदर सो रहे तीनों कर्मचारी आग की लपटों में घिर गए। इधर, दमकल की पांच गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद टीम अंदर पहुंची और तीन कर्मचारियों के जले शव बरामद किए। पूरा टेंट हाउस आग की भेट चढ़ चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, 25 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम; पहाड़ों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना

वही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी और सीएफओ गौरव भी पहुंच गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।