उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर उड़ा ले गए कैश और लाखो के जेवर

हल्द्वानी न्यूज़- पुलिस का टोटा होने से चोर मकान मालिक के घर में होने के बाद भी चोरी कर रहे हैं। टीपीनगर चौकी क्षेत्र में चोर कमरे की ग्रिल काटकर 80 हजार कैश और लाखों के जेवर उड़ा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

हरिपुर लालमणि निवासी पंकज पंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर में वह, उनका दो बेटे और बहू रहती है। बहू गांव में एक ब्रेड फैक्टरी में काम करती है। कहा कि रात को वह और उनका बेटा दूसरे कमरे में सोए थे। बहू की नाइट शिफ्ट थी और उसका कमरा खुला था। कहा कि शिफ्ट खत्म करने के बाद जब बहू घर में पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। बाहर जाकर देखा तो ग्रिल कटी हुई थी। इसके बाद एक बच्चे को अंदर भेजा गया और दरवाजा खोला गया। कहा कि कमरे में रखे कमेटी के 80 हजार रुपये, सोने के जेवर और प्रतिमाएं गायब थी। उधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ हल्दूचौड़ निवासी 19 वर्षीय छात्र की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

 

टीपीनगर चौकी क्षेत्र रामपुर रोड छठ पूजा घाट से लेकर टांडा बैरियर तक पड़ता है। इस चौकी में कभी 12 सिपाही, तीन दरोगा रहते थे। वर्तमान में यहां दो दरोगा और चार सिपाही हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों की कमी होने के कारण क्षेत्र में गश्त नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पूर्ति विभाग की टीम द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी, राशन की दुकानें बंद मिलने पर नोटिस चस्पा किए

 

वही हरिपुर लालमणि निवासी गोपाल जोशी ने बताया कि पहले गांव में रात को गश्त होती थी। अब लंबे समय से गश्त बंद हो गई है। कहा कि गांव में तीन महीने में चार चोरियां हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  34 वीं बटालियन ITBP हल्दूचौड़ द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सशस्त्र सैनिकों का शौर्य प्रदर्शन बिंदुखत्ता क्षेत्र के ग्रामीण हुए गौरवान्वित…