उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ युवती के साथ युवकों ने करी सरेआम छेड़छाड़, जबरन बाइक पर बैठाने की करी कोशिश, पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी शहर में सरेआम एक युवती के साथ युवकों ने अभद्रता की। उसे अपनी बाइक की तरफ खींचने की कोशिश की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात युवती तिकोनिया चौराहे से कैनाल रोड होते हुए हीरा विहार कॉलानी जा रही थी कि इस बीच दो युवक बाइक और स्कूटी से उस युवती का पीछा करने लगे। एक युवक युवती को जबरदस्ती बाइक पर खींचने की कोशिश करने लगा। हालांकि जब युवती का विरोध बढ़ा तो वे वहां से भाग गए। वही युवती ने 112 पर भी फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल क्लब में करंट लगने से संविदा बिजली तकनीशियन की मौत, पोल से गिरने पर गई जान

इधर सूचना पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। वही समाजसेवी हेमंत गौनिया ने बताया कि उनके कार्यालय में युवती के परिजन और पुलिस सीसीटीवी की जांच करने आए थे। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जिसमें आरोपी दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगी बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात, सीएम ने दी प्रस्ताव को स्वीकृति

वही एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से जानकारी मिली कि युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 6 और उत्तर प्रदेश के 10 विश्वविद्यालय डिफॉल्टर लिस्ट में, देखे पूरी लिस्ट

जैसे ही ये मामला पुलिस के पास पहुंचा उसके बाद से पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से जांच शुरू कर दी गई। हालांकि अभी आरोपियों ही पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि पूरे शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।