उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: टायर फटने से बेकाबू मैक्स लोडर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

हरिद्वार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मार्बल के पत्थरों से भरे एक मैक्स लोडर का अचानक टायर फटने से वाहन बेकाबू हो गया और सामने से आ रही बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक लोडर के नीचे दब गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर फेरूपुर गांव के पास मार्बल के पत्थर लेकर जा रहा मैक्स लोडर तेज रफ्तार में था। इसी दौरान अचानक वाहन का टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और लोडर सामने से आ रही बाइक से जा भिड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हादसों का कहर जारी: पांच दिन में गईं 10 जानें, आईएएस अधिकारी के निजी चालक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर लोडर के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- लालकुआं फ्लाईओवर में हुये सड़क हादसे में आई अपडेट घायल छात्र-छात्रा की हुई शिनाख्त, पढ़े पूरी खबर।

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में कर्मचारियों को छुट्टी लेना हुआ आसान, नही काटने पड़ेंगे मंडली कार्यालय के चक्कर।

 

 

वहीं हादसे के बाद कुछ समय तक लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।